महाराष्ट्र: शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने की कुल्हाड़ी से पति की हत्या, शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने की कुल्हाड़ी से पति की हत्या
सांगली, महाराष्ट्र। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या से उपजा आक्रोश अभी थमा भी नहीं है कि एक और केस ने लोगों को हैरान कर दिया है। महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर शादी के महज 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने बुधवार रात करीब 12.30 बजे अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे पर हमला किया, क्योंकि वह शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दे रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील में रहते थे।
अनिल की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कैंसर के कारण मौते हो गई थी। राधिका से शादी को कुछ दिन बाद से ही वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। राधिका इसके लिए तैयार नहीं थी इसी कारण उसने अनिल पर जानलेवा हमला किया।
हत्या के बाद उसने अपने रिश्तेदार को जानकारी दी। अनिल के रिश्तेदार की शिकायत पर राधिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
