Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Who is Dharmendra Pradhan

Who is Dharmendra Pradhan: कौन है केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?, जिन्होंने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और लगातार बढ़ रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


who is dharmendra pradhan कौन है केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिन्होंने दिया इस्तीफा

Who is Dharmendra Pradhan: कौन है केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?, जिन्होंने दिया इस्तीफा |

Who is Dharmendra Pradhan: राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और लगातार बढ़ रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की और अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया।

धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर

धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचर अनुगुल जिला में हुआ था। उनके पिता देवेन्द्र प्रधान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन में ABVP से राजनीति की शुरुआत की और तालचर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने साल 2000 में ओडिशा की पल्लहड़ा विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधानमंडल में पहुंचे थे। इसके बाद 2004 में वे ओडिशा के देवगढ़ लोकसभा सीट से पहली बार 14वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उन्होंने बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

मोदी सरकार में प्रधान की भूमिका

मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने लंबे समय तक पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार संभाला। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई, जिसे भाजपा की एक बड़ी सफलता माना जाता है। उन्हें देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2024 के आम चुनावों के बाद भी उन्हें शिक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया।
 

Related to this topic: