चित्र देख शिवराज सिंह चौहान रुके और स्मृतियों में खो गए: काशी में 'भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय' प्रदर्शनी को केंद्रीय मंत्री ने निहारा

काशी में भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय प्रदर्शनी को केंद्रीय मंत्री ने निहारा
X

वाराणसी। 'आपातकाल के काले अध्याय' की 50वीं बरसी पर भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय तथा अनैतिक संशोधन से संविधान पर हमला पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में कुल 57 चित्र किट्स का प्रदर्शन किया गया है।

प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान स्कूली छात्रों पर भी कार्यवाही उड़ीसा में 9वीं-10वीं के बच्चे 5 महीने जेल में रहे विषयक लगे चित्र किट्स को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वहीं रुके और अपनी स्मृतियों में खो गए तथा कहा कि आपातकाल के दौरान वे भी इससे प्रभावित रहे। प्रदर्शनी में चित्र किट्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि कैसे 'आपातकाल में संविधान की आत्मा को कुचला गया, संसद की आवाज को दबाया गया और न्यायपालिका पर नियंत्रण की कोशिश की गई। इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रेम प्रकाश कपूर आदि मौजूद रहे।

Tags

Next Story