Home > देश > उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को दिया ऑफर, भाजपा छोड़ MVA से लड़े चुनाव

उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को दिया ऑफर, भाजपा छोड़ MVA से लड़े चुनाव

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर किया पलटवार

उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को दिया ऑफर, भाजपा छोड़ MVA से लड़े चुनाव
X

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा छोड़कर महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। उनके इस ऑफर पर मुंबई से दिल्ली तक हंगामा मच गया है। उद्धव के इस ऑफर पर देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, नितिन गडकरी हमारे बड़े नेता हैं. उद्धव की पार्टी सिर्फ बैंड बाजा वाली है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि, भाजपा की लिस्ट सामने आ गई है। अनेक नाम सामने हैं. जिन कृपाशंकर सिंह पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था उनका नाम भी पीएम मोदी के साथ लिस्ट में है, लेकिन नितिन गडकरी जिन्होंने इतने सालों तक महाराष्ट्र में भाजपा के लिए आधार तैयार करने का काम किया। उनका नाम वहां नहीं है। ठाकरे ने कहा कि, 'गडकरी जी भाजपा छोड़ दीजि। हम आपको एमवीए से चुनाव जीतवाकर लाएंगे। गडकरी जी उनको दिखाओ कि महाराष्ट्र क्या है। महाराष्ट्र कभी दिल्ली के आगे नहीं झुका है। '

फडणवीस ने किया पलटवार -

इस मामले में उपमुख्यमंत्री ने कहा की गडकरी हमारे प्रमुख नेता हैं। वह नागपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं। जब भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई थी, तब महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) के साझेदारों (भाजपा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की राकांपा) के बीच (सीट बंटवारे पर) कोई चर्चा नहीं हुई थी। जब चर्चा होगी तो (उम्मीदवारों की सूची में) गडकरी का नाम सबसे पहले सामने आएगा।

Updated : 8 March 2024 1:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top