Uber-Ola की छुट्टी! जनवरी से शुरू भारत टैक्सी, जानिए क्यों सस्ती और अलग है

Uber-Ola की छुट्टी! जनवरी से शुरू भारत टैक्सी, जानिए क्यों सस्ती और अलग है
X

2026 का पहला महीना कैब राइडर्स के लिए खास होने वाला है. ओला-उबर के लाखों ग्राहकों के बीच सहकारी मॉडल वाली ‘भारत टैक्सी’ अपनी शुरुआत करने जा रही है. दिल्ली और गुजरात में जनवरी से इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि मुंबई और पुणे में यह छह महीने बाद उपलब्ध होगी. दिल्ली और राजकोट में डेढ़ महीने पहले चलाए गए पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम ने संकेत दिए कि यह नई टैक्सी ओला-उबर से 25-30% सस्ती साबित हो सकती है।

ड्राइवर्स को 0% कमीशन, मुनाफा सीधे जेब में

प्राइवेट एप्स में अक्सर ड्राइवरों की कमाई का 20-30% कमीशन काट लिया जाता है। भारत टैक्सी में यह 0% है। मतलब, जो किराया यात्री देगा, उसका पूरा पैसा ड्राइवर की जेब में जाएगा। साथ ही, ड्राइवरों को शेयर, वार्षिक लाभांश और इंश्योरेंस जैसी सहकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

यात्रियों के लिए क्या खास है?

पारदर्शी किराया: भारत टैक्सी में पीक ऑवर में किराया अचानक नहीं बढ़ेगा। ओला-उबर जैसी 'सर्ज प्राइसिंग' की झंझट खत्म।

सुरक्षा का भरोसा: दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी, लाइव लोकेशन और ड्राइवर वेरिफिकेशन की सुविधा।

सभी विकल्प एक जगह: बाइक, रिक्शा, टैक्सी या बड़ी गाड़ी सभी सेवाएं एक ही ऐप में।

24x7 कस्टमर केयर: तकनीकी सहायता हर समय उपलब्ध।

ऐप डाउनलोड और उपयोग

भारत टैक्सी का सॉफ्ट लॉन्च पहले ही हो चुका है। यात्रियों के लिए Bharat Taxi और ड्राइवरों के लिए Bharat Taxi Driver ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध हैं। सरकार का कहना है कि यह एप ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ाने और युवाओं के लिए अवसर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Story