विधानसभा चुनााव परिणामः शुरुआती रुझान में मप्र, राज. और छग में भाजपा को बढ़त, तेलंगाना में कांग्रेस आगे
चार राज्यों में जारी मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगे है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार बढ़ता बना ली है और वह तेलंगाना में भी आगे चल रही है।
X
नई दिल्ली । चार राज्यों में जारी मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगे है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार बढ़ता बना ली है और वह तेलंगाना में भी आगे चल रही है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 104 विधानसभा सीट पर बढ़ता बनाए हुए है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उससे बहुत पीछे 44 पर नजर आ रही है। भाजपा राजस्थान में भी बहुमत के बराबर यानी 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 23 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है तो कांग्रेस कांटे की टक्कर के साथ 20 सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है। कांग्रेस 47 सीट पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ बीआरएस 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
Bhopal Desk
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you