Home > देश > ठाणे जिले में पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने वाला गिरफ्तार

ठाणे जिले में पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने वाला गिरफ्तार

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाक जासूस को सैन्य संबंधित जानकारी देने के आरोप में गौरव पाटिल (23 वर्ष) को ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है।

ठाणे जिले में पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने वाला गिरफ्तार
X

मुंबई । आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाक जासूस को सैन्य संबंधित जानकारी देने के आरोप में गौरव पाटिल (23 वर्ष) को ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम इस मामले में गहन छानबीन कर रही है। कोर्ट ने गौरव पाटिल को 18 दिसंबर तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया है।

एटीएस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गौरव पाटिल मुंबई स्थित मझगांव डाक में छह महीने पहले अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) के रूप में नियुक्त किया गया था। इसी दौरान गौरव ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के तीन लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क किया था और डिफेंस संबंधित कई जानकारी पाक जासूसों को दी थी। इतना ही नहीं गौरव को पश्चिम बंगाल स्थित एक व्यक्ति ने जहाज के नाम, चित्र और स्थान के बारे में जानकारी साझा करने के लिए भुगतान किया था। बाद में यह जानकारी एक पाकिस्तानी एजेंसी को भेज दी गई और पाटिल को पिछले छह महीनों से इन लेनदेन के बदले में पैसे मिल रहे थे।

उन्होंने बताया कि गौरव पाटिल पर शक होने के बाद एटीएस की टीम उस पर नजर रख रही थी। पाक जासूसों की ओर से गौरव के पास पैसे आने के सबूत मिलने के बाद एटीएस की टीम ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने गौरव को 18 दिसंबर तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया है। एटीएस की टीम गौरव के हनीट्रैप की भी छानबीन कर रही है।

Updated : 14 Dec 2023 7:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Bhopal Desk

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top