सूरत में सजेगा महादेव का मेला, कथा के साथ हरियाली का संकल्प

नए साल की शुरुआत अगर भक्ति और प्रकृति के नाम हो जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. सूरत के पलसाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलेगा. जहां शिवभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी गूंजेगा ।
सूरत में बहेगी शिवभक्ति की धारा
सूरत और आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए जनवरी का पहला सप्ताह खास होने जा रहा है. सीहोर के विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह कथा 4 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी कथा स्थल रखा गया है डायमंड इंडस्ट्रियल पार्क-4 पलसाना नेशनल हाईवे-8 सूरत, जहां विशाल पंडाल में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है ।
भक्ति के साथ पर्यावरण की बात
इस बार की कथा सिर्फ धार्मिक आयोजन भर नहीं है. यह एक पर्यावरणीय आंदोलन का रूप भी ले रही है, पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के दौरान श्रद्धालुओं को 'हरित शिवरात्रि' का संकल्प दिलाएंगे ।इसके तहत हर परिवार से आग्रह किया जाएगा कि वे 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप 12 पौधे लगाएं ।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए खास इंतज़ाम
आयोजन समिति का कहना है कि आने वाले हर श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा न हो. इसका पूरा ख्याल रखा गया है जिससे बाहर से आने वाले भक्तों के लिए भी कथा स्थल तक पहुंचना आसान रहेगा ।
अरावली से लेकर आसपास की प्रकृति तक की चिंता
कथा के दौरान सिर्फ शिवपुराण की कथाएं ही नहीं होंगी बल्कि अरावली पर्वत श्रृंखला जैसी प्राचीन प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर भी चर्चा की जाएगी. आज जब पहाड़ कट रहे हैं और जंगल सिमट रहे हैं, तब यह संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है कि महादेव की सच्ची भक्ति प्रकृति की रक्षा में ही छिपी है ।
