Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

रक्षाबंधन पर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को तेजी दिखाई, IT और मेटल सेक्टर में खरीदारी बढ़ी। दो IPO भी आज से खुले हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ी है।


रक्षाबंधन पर बाजार की मजबूत शुरुआत सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा निफ्टी 24150 के पार

शेयर बाजार ने शुक्रवार, 28 अगस्त को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर चढ़कर 77,250 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की तेजी है और यह 24,200 के स्तर पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में IT और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है।

कल की गिरावट के बाद बाजार में लौटी खरीदारी

एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 539 अंक टूटकर 76,934 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 117 अंक गिरकर 24,091 पर रहा था।शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी लौटने से दोनों प्रमुख इंडेक्स में सुधार दिखा है। अब निवेशकों की नजर दिनभर के कारोबार में इस तेजी के बने रहने पर रहेगी।

आज खुल रहे दो IPO

प्राथमिक बाजार में भी शुक्रवार से हलचल बढ़ने वाली है। ESDS Software Solution Limited और Priority Jewels के IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं।ESDS Software Solution IPO के जरिए करीब 720 करोड़ रुपये, जबकि Priority Jewels IPO से 91.50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। दोनों इश्यू 1 सितंबर को बंद होंगे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कारोबार एक जैसा नहीं रहा। जापान के निक्केई और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में तेजी रही, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में गिरावट देखने को मिली।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

कोस्पी

6,821

-72 (-1.05%)

निक्केई

66,603

+596 (+0.96%)

हैंगसेंग

25,691

+125 (+0.47%)

अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए

27 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी रही थी। डाउ जोन्स 106 अंक बढ़ा, जबकि नैस्डैक में 411 अंक की मजबूत बढ़त दर्ज हुई। S&P 500 भी 55 अंक ऊपर बंद हुआ।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

डाउ जोन्स

53,569

+106 (+0.20%)

नैस्डैक

26,541

+411 (+1.57%)

S&P 500

7,731

+55 (+0.72%)

घरेलू निवेशकों की खरीदारी जारी

बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी का असर भी नजर आ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 7 दिनों में DII ने करीब 14,126 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की खरीदारी इसी अवधि में करीब 2,980 करोड़ रुपये रही।बीते 30 दिनों में DII की खरीदारी करीब 48,892 करोड़ रुपये, जबकि FII/FPI की खरीदारी 9,395 करोड़ रुपये रही है।अब बाजार की दिशा पर घरेलू खरीदारी के साथ ग्लोबल संकेतों और सेक्टरवार गतिविधियों का असर देखने को मिलेगा।

Related to this topic: