Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार खुलते ही दबाव में: सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 24,100 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत दबाव में हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आया।


शेयर बाजार खुलते ही दबाव में सेंसेक्स 100 अंक गिरा निफ्टी 24100 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार यानी 19 अगस्त को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 100 अंक नीचे आकर 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है और यह 24,100 के आसपास बना हुआ है।बाजार में सबसे ज्यादा दबाव मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर नजर आ रहा है। निवेशक कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सतर्क रुख अपना रहे हैं।

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख

भारत के अलावा एशियाई बाजारों में भी आज कारोबार पूरी तरह स्थिर नहीं है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई गिरावट में हैं, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

कोस्पी

6,491

-363 अंक (-5.56%)

निक्केई

65,724

-1,736 अंक (-2.57%)

हैंगसेंग

25,487

+16 अंक (+0.15%)

अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए

इससे पहले 18 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में भी दबाव देखने को मिला था। डाउ जोन्स 116 अंक गिरा, जबकि नैस्डैक में 355 अंक और S&P 500 में 53 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्स

क्लोजिंग लेवल

बदलाव

डाउ जोन्स

53,343

-116 अंक (-0.22%)

नैस्डैक

26,290

-355 अंक (-1.33%)

S&P 500

7,692

-53 अंक (-0.69%)

7 दिन में FII ने ₹886 करोड़ के शेयर बेचे

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार पर दबाव बढ़ा रही है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने करीब ₹886 करोड़ की बिकवाली की है। हालांकि, पिछले 30 दिनों के आंकड़ों में विदेशी निवेशक अभी भी ₹3,121 करोड़ के नेट खरीदार हैं।दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII का रुख बाजार के लिए राहत देने वाला रहा है। DII ने पिछले 7 दिनों में करीब ₹12,390 करोड़ की खरीदारी की है।

कल भी बाजार में रही थी तेज गिरावट

इससे पहले मंगलवार यानी 18 अगस्त को भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 493 अंक टूटकर 77,235 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 133 अंक की गिरावट के साथ 24,155 के स्तर पर रहा था।यानी लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार पर दबाव बना हुआ है। अब निवेशकों की नजर आज के कारोबार में मेटल, ऑटो और दूसरे प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन के साथ-साथ विदेशी बाजारों के संकेतों पर रहेगी।

Related to this topic: