शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक टूटा

Share Market Update: शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक फिसला; IT और मेटल शेयरों में बिकवाली

गुरुवार को सेंसेक्स 81,900 और निफ्टी 25,150 के आसपास कारोबार कर रहे हैं। IT, मेटल और मीडिया शेयरों में दबाव के बावजूद FII की खरीदारी जारी है।

By : नरेंद्र कुमार
Share Market Update: शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक फिसला; IT और मेटल शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में निवेशकों को आज फिर झटका लगा है। सप्ताह के कारोबार में गुरुवार, 19 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटकर 81,900 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव मेटल, IT और मीडिया सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रहा है।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, इन सेक्टरों पर दबाव

गुरुवार को शुरुआती कारोबार से ही बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 अंकों से ज्यादा फिसलकर 25,150 के आसपास पहुंच गया है।सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो मेटल, IT और मीडिया कंपनियों के शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख

भारतीय बाजार के साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी कारोबार एक जैसा नहीं रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.66% की गिरावट के साथ 4,984 पर पहुंच गया। वहीं जापान का निक्केई 0.20% की बढ़त के साथ 59,141 पर कारोबार करता दिखा।हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में भी कमजोरी रही। यह 1.91% गिरकर 22,824 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों का बाजार पर भरोसा बरकरार

बाजार में गिरावट के बीच विदेशी निवेशकों की खरीदारी का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने बीते 7 दिनों में करीब 20,663 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। वहीं बीते 30 दिनों में उनकी नेट खरीदारी 98,985 करोड़ रुपए रही.इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बीते 7 दिनों में 8,736 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। बीते 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो घरेलू निवेशकों ने 44,720 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

पिछले कारोबारी दिन भी बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। ऐसे में लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है.फिलहाल निवेशकों की नजर बाजार की चाल और प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन पर बनी हुई है। मेटल और IT शेयरों में बिकवाली का असर बाजार के सेंटीमेंट पर भी दिखाई दे रहा है।

संबंधित सामग्री

Stock Market:शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी भी लाल निशान में

Stock Market:शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी भी लाल निशान में

बुधवार को सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 82,400 और निफ्टी 50 अंक टूटकर 25,350 पर पहुंचा। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन IPO 18-20 नवंबर तक खुला है।

Nov 18, 2026
गिरावट को पीछे छोड़ बाजार दौड़ा! सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 25,350 के पार; ऑटो-बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

गिरावट को पीछे छोड़ बाजार दौड़ा! सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 25,350 के पार; ऑटो-बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में तेजी रही। ऑटो-बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, जबकि FII ने 7 दिन में 30,995 करोड़ रुपये लगाए।

Nov 17, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,300 के पार

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,300 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा और निफ्टी 200 अंक बढ़ा। विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

Nov 16, 2026
सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, बाजार में बिकवाली हावी; ऑटो और बैंकिंग शेयरों पर दबाव

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, बाजार में बिकवाली हावी; ऑटो और बैंकिंग शेयरों पर दबाव

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 13 नवंबर को गिरावट देखने को मिली। लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की, जिससे सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 500 अंक तक टूट गया

Nov 13, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक,सेंसेक्स 81,500 के नीचे फिसला; निवेशकों को झटका

Share Market Crash: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक,सेंसेक्स 81,500 के नीचे फिसला; निवेशकों को झटका

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। सेंसेक्स 81,500 से नीचे और निफ्टी करीब 150 अंक गिरा, जबकि FII ने सात दिनों में 27,606 करोड़ रुपये निवेश किए।

Nov 13, 2026