Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

देश में कड़ाके की ठंड: MP-झारखंड में पारा 2.5°C, UP में 1 जनवरी तक स्कूल बंद

देश में कड़ाके की ठंड: MP-झारखंड में पारा 2.5°C, UP में 1 जनवरी तक स्कूल बंद

देश में कड़ाके की ठंड mp-झारखंड में पारा 25°c up में 1 जनवरी तक स्कूल बंद

उत्तर भारत के बड़े हिस्से इन दिनों कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर के ट्रिपल अटैक से जूझ रहे हैं.दिल्ली से लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार तक ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है

झारखंड-MP में रिकॉर्ड गिरावट

रविवार को झारखंड और मध्य प्रदेश में ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया।मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी पारा 2.5°C तक लुढ़क गया.तो वही झारखंड के 7 जिलों में कोल्ड वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP में स्कूल 1 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे ने प्रशासन को सख्त फैसला लेने पर मजबूर कर दिया. राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 1 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। इसमें UP बोर्ड, CBSE और ICSE सभी स्कूल शामिल हैं.राज्य के 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जिससे सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे की स्थिति उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 30 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी के आसार 3200 मीटर से ऊपर बर्फ गिरने की संभावना.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 और 31 दिसंबर से पहाड़ों में सर्दी और तेज होगी।

राजस्थान में सिंगल डिजिट ठंड

राजस्थान में ठंड अपने चरम पर है. बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़ दें तो लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है.मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही नए साल के आसपास हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

हरियाणा- पंजाब में जीरो विजिबिलिटी

GT रोड बेल्ट पर हालात सबसे खराब हरियाणा के सोनीपत समेत कई जिलों में सोमवार सुबह विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर के बीच रही।मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट.बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.पंजाब और चंडीगढ़ में भी धुंध और शीतलहर का असर जारी है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.4°C दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में भी कड़ाके की ठंड उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड अब साफ महसूस की जा रही है.अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान 4.3°C.मैदानी इलाकों में राजनांदगांव सबसे ठंडा, रात का पारा 8.5°C मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

30 दिसंबर

कोहरे में हल्की कमी

ठंड बनी रहेगी

उत्तर भारत और मध्य भारत में सुबह घना कोहरा

31 दिसंबर

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत

कुछ इलाकों में हल्की बारिश

पहाड़ों में बर्फबारी की शुरुआत

1 जनवरी

कोहरा और ठंडी हवाएं

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी

हवाई और रेल यातायात पर असर

DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी कर रखा है।

दिल्ली में सुबह से स्मॉग की मोटी परत छाई रही, कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 4–5 घंटे तक लेट चल रही हैं।

Related to this topic: