Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: गंगोत्री -22°C, राजस्थान और MP में कोहरा और शीतलहर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: गंगोत्री -22°C, राजस्थान और MP में कोहरा और शीतलहर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड गंगोत्री -22°c राजस्थान और mp में कोहरा और शीतलहर

जनवरी की ठंड ने इस साल भी उत्तर भारत में कहर बरपाना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान माइनस 22 डिग्री तक पहुंच गया और भागीरथी नदी सहित कई नदियां-नाले जम गए. वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा में कोहरे और शीतलहर का असर जारी है। राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स देर से उड़ीं।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी

उत्तरकाशी के गंगोत्री, केदारगंगा, ऋषिकुर, पागल और चीड़बासा नाले पूरी तरह ेजम चुके हैं। तापमान के इस पारा नीचे जाने से हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाके भी कोहरे से ढक गए। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिन भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान: 14 जिलों में कोहरा और शीतलहर

राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

मध्य प्रदेश में सबसे लंबा कोहरा

भोपाल और आसपास के शहरों में इस सर्दी सीजन में सबसे लंबा कोहरा छाया रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन तक तेज ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा।

बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

बिहार के सभी 38 जिलों में घना कोहरा छाया है।

यूपी के 10 जिलों में भीषण ठंड और घना कोहरा। हरदोई में न्यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज किया गया।

हरियाणा में बर्फीली हवाओं के चलते 9 जिलों में कोल्ड-डे और 13 जिलों में घना कोहरा।

दिल्ली में फ्लाइट्स प्रभावित

रविवार को दिल्ली में सुबह का दृश्य धुंध और कोहरे से घिरा रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिले हुईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे फ्लाइट स्टेटस चेक करें और एयरलाइन निर्देशों का पालन करें।

पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी ठंड का कहर

पंजाब में 10 जिलों में शीतलहर, सभी जिलों में कोहरा, न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2–4°C तक गिरने का अनुमान। अंबिकापुर में बुजुर्ग की ठंड से मौत की खबर आई।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

5 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी; मैदानी राज्यों में घना कोहरा।

6 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना; पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी।

उत्तर भारत में ठंड अभी थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Related to this topic: