रिद्वार में सत्यमित्रानंद की मूर्ति का अनावरण, राजनाथ बोले -मॉर्डन शिक्षा गाइडेड मिसाइल बनाती है

रिद्वार में सत्यमित्रानंद की मूर्ति का अनावरण,  राजनाथ बोले -मॉर्डन शिक्षा गाइडेड मिसाइल बनाती है
X
हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम में सत्यमित्रानंद की मूर्ति का अनावरण, राजनाथ-योगी ने शिक्षा और संस्कार की अहमियत पर दिया संदेश।

हरिद्वार। सप्तऋषि आश्रम मैदान में तीन दिन से चल रहा धर्म-संस्कार कार्यक्रम आज समाप्त हुआ। आखिरी दिन मंच पर देश के बड़े नेता मौजूद थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ ही स्वामी अवधेशानंद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति स्थापना के साथ ही उनकी प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए।


राजनाथ सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया

धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आधुनिक शिक्षा व्यक्ति को गाइडेड मिसाइल बना देती है, लेकिन संस्कार और संस्कृति उसे मिसगाइडेड होने से बचाते हैं। उनका संदेश स्पष्ट था कि सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही काफी नहीं, नैतिक मूल्य और संस्कृति व्यक्ति को सही मार्ग पर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।


योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था पर बात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि उनके प्रदेश में अब दंगे नहीं होते। उन्होंने बताया कि अब कर्फ्यू आम जनता पर नहीं बल्कि दंगाइयों पर लगाया जाता है। योगी ने यह भी कहा कि स्पष्ट नीति और दृढ़ निर्णयों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक संदेशों के साथ नेताओं ने शिक्षा, संस्कार और समाज में अनुशासन की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु और संत इसे यादगार आयोजन मान रहे हैं।

Tags

Next Story