आठ दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ. भागवत

Photo - Dr Mohan Bhagwat Ji
जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को जबलपुर पहुंच गए हैं। डॉ. भागवत यहां संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में सम्मिलित होंगे।
30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित होना है बैठक
बैठक 30-31 अक्टूबर और 1 नवम्बर तक जबलपुर के विजय नगर स्थित कचनार क्लब एंड रिसोर्ट में आयोजित की गई है। वे 4 नवंबर तक जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस बैठक में सरसंघचालक के अलावा संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह, सभी अखिल भारतीय अधिकारी, सभी क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक एवं सभी प्रांत संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक भी सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही विचार परिवार के संगठन भी शामिल होंगे।
जबलपुर में 1983 में हुई थी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक
यह दूसरा अवसर है, जब इस तरह की बैठक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व वर्ष 1983 में स्थानीय केशवकुटी में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आयोजन किया गया था।
