Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा - यह लड़ाई 'धर्म' और 'अधर्म' के बीच

RSS chief Mohan Bhagwat
Pahalgam Attack : नई दिल्ली। पहलगाम हमले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर किए गए हमले को 'धर्म' और 'अधर्म' की लड़ाई बताई है। पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोलीमारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में मरने वालों में सभी पुरुष थे। आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा था। जब वे ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें गोली मार दी गई।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि, "अभी जो लड़ाई चल रही है, वह संप्रदायों और धर्मों के बीच नहीं है। इसका आधार संप्रदाय और धर्म है, लेकिन यह लड़ाई 'धर्म' और 'अधर्म' के बीच है। हमारे सैनिकों या हमारे लोगों ने कभी किसी को उसका धर्म पूछकर नहीं मारा। जो कट्टरपंथी लोगों ने लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा, हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे। इसलिए देश को मजबूत होना चाहिए।"
"सभी दुखी हैं, हमारे दिलों में गुस्सा है जैसा कि होना चाहिए, क्योंकि राक्षसों का नाश करने के लिए अपार शक्ति की आवश्यकता होती है लेकिन कुछ लोग यह समझने को तैयार नहीं हैं, और उनमें अब किसी भी तरह का बदलाव नहीं हो सकता। रावण भगवान शिव का भक्त था, वेदों को जानता था, उसके पास वह सब कुछ था जो एक अच्छा इंसान बनने के लिए चाहिए, लेकिन उसने जो मन और बुद्धि अपनाई थी, वह बदलने को तैयार नहीं थी। रावण तब तक नहीं बदलता जब तक वह मरकर पुनर्जन्म नहीं लेता। इसलिए राम ने रावण को बदलने के लिए उसका वध किया। दुष्ट लोगों का सफाया होना चाहिए, यही अपेक्षा है। यह अपेक्षा पूरी होगी।"
