Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > देश

Rajya Sabha elections 2026

राज्यसभा चुनाव 2026: नितिन नबीन-नीतीश कुमार का नामांकन, बंगाल में TMC के 4 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

बिहार में भाजपा के नितिन नवीन और नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। अमित शाह भी मौजूद रहे। पश्चिम बंगाल में TMC के 4 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।


राज्यसभा चुनाव 2026 नितिन नबीन-नीतीश कुमार का नामांकन बंगाल में tmc के 4 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख गुरुवार को थी। इस चुनाव में 10 राज्यों की 37 सीटों पर वोटिंग 16 मार्च को होगी। अगर राज्यवार देखें तो 

बिहार में नामांकन: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने का गुरुवार को आखिरी दिन था। बिहार में भाजपा के दो उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश कुमार ने पर्चा भरा, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान गृह मंत्री Amit Shah भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा।

height=513

पश्चिम बंगाल में TMC के पर्चे: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों – कोएल मल्लिक, मेनका गुरस्वामी, राजीव कुमार और बाबुल सुप्रियो ने अपने नामांकन दाखिल किए।

अन्य राज्यों के नामांकन: हरियाणा से कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से PMK के अंबुमणि रामदास, असम से भाजपा के तेराश गोवाला, जोगेन मोहन और प्रमोद बोरो तथा तेलंगाना से कांग्रेस के वेम नरेंद्र रेड्डी ने भी नामांकन भरे।

कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया, जिसमें तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक शामिल हैं।

height=541

BJP की तैयारी: भाजपा ने अब तक कुल 13 उम्मीदवारों की घोषणा की है। 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान होगा।