Rajnath Singh: गगनयान की सफलता पर बोले राजनाथ सिंह- यह विज्ञान ही नहीं, विश्वास की भी जीत; अंतरिक्ष से लौटे हनुमान भक्त शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश को गर्व

Rajnath Singh: दिल्ली के सुब्रतो पार्क में भारतीय वायुसेना द्वारा गगनयात्रियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की और गगनयान मिशन से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की जमकर सराहना की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें भारत माता के वीर सपूतों – ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीवी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप – का अभिनंदन करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, “देशवासियों को आप सभी पर गर्व है। आपने भारत का नाम अंतरिक्ष में ऊंचा किया है।”
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम सिर्फ़ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं और आने वाले समय की वैश्विक दृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने गगनयान मिशन को “आत्मनिर्भर भारत की नई शुरुआत” करार दिया।
शुभांशु शुक्ला: ‘बजरंगबली के भक्त और किसान अंतरिक्ष यात्री’
कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने खासतौर पर शुभांशु शुक्ला का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शुभांशु बजरंगबली के भक्त हैं और उन्होंने अंतरिक्ष में भी कई बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हनुमान जी का एक भक्त आसमान की ऊंचाइयों को छूकर लौटा है। यह केवल विज्ञान की जीत नहीं, बल्कि विश्वास और साहस की भी जीत है।”
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में खेती का प्रयोग भी किया। उन्होंने मेथी और मूंग जैसी फसलों को अंतरिक्ष में उगाने की कोशिश की, जो आने वाले मिशनों में उपयोगी साबित हो सकती है।
40 साल पुराना सपना पूरा
राजनाथ सिंह ने कहा कि राकेश शर्मा के बाद आज 40 साल बाद भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष में परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे, उसके कुछ समय बाद ही शुभांशु शुक्ला का जन्म हुआ और अब उनका सपना पूरा हुआ है।
भारत की नई उड़ान
#WATCH | At the Felicitation Function for Gaganyatris in Delhi, Defence Minister Rajnath Singh says, "Today, when we look towards India's space journey, we find that our contribution is not limited merely to sending satellites into space. Today, India has already marked its… pic.twitter.com/uUZXyWekIl
— ANI (@ANI) August 24, 2025
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चंद्रमा से लेकर मंगल तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है और अब गगनयान मिशन हमें दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष शक्तियों की कतार में और मजबूती से खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि मानव सभ्यता की यात्रा का एक नया मील का पत्थर है।
