ठंड का कहर: राजस्थान के 5 शहरों में पारा 5° से नीचे, यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा

ठंड का कहर: राजस्थान के 5 शहरों में पारा 5° से नीचे, यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा

राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 5° से नीचे, यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा, हेमकुंड साहिब में पारा -20°C दर्ज।

By : Swadesh Bhopal
ठंड का कहर: राजस्थान के 5 शहरों में पारा 5° से नीचे, यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा

नई दिल्ली । उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगाड़ दी है। कहीं कंपकंपाती ठंड से लोग घरों में कैद हैं, तो कहीं घना कोहरा सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी पड़ रहा है, राजस्थान  उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बेहद सख्त हो गया है।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, नागौर सबसे ठंडा

राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार रात ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए । प्रदेश के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया . ठंड के चलते लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है इन शहरों में सबसे ज्यादा ठंड

  • नागौर: 3.7°C (सबसे ठंडा)
  • फतेहपुर: 3.8°C
  • लूणकरणसर: 4.3°C
  • डूंगरपुर: 4.9°C

यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो

उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह हालात और ज्यादा खराब रहे, 30 जिलों में घने कोहरे की चादर छा गई।  प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अमेठी, अयोध्या समेत कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर के बीच रही। हालत यह थी कि वाहन चालकों को आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।


फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, सड़क हादसों में 28 मौतें

घने कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ा, हवाई और रेल सेवाएं भी प्रभावित

  • 7 फ्लाइट्स लेट
  • 1 फ्लाइट रद्द
  • 1 फ्लाइट डायवर्ट
  • कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं

हादसों का बढ़ा आंकड़ा

बीते 4 दिनों में यूपी में 150 से ज्यादा सड़क हादसे हुए, जिनमें 28 लोगों की जान चली गई , अधिकतर हादसों की वजह कोहरा और कम विजिबिलिटी बताई जा रही है। 

पहाड़ों पर बर्फीली ठंड, हेमकुंड में -20°C

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी सर्दी चरम पर है उत्तराखंड के चमोली जिले में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में बुधवार को तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैरानी की बात यह है कि नवंबर के बाद यहां बर्फबारी नहीं हुई है, इसके बावजूद भीषण ठंड के कारण हेमकुंड सरोवर पूरी तरह जम गया।

संबंधित सामग्री

चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा में बाढ़, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा में बाढ़, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।

Oct 29, 2026
दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, 7 राज्यों में हीटवेव-बारिश का डबल अलर्ट

दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, 7 राज्यों में हीटवेव-बारिश का डबल अलर्ट

देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत के हैं। प्रयागराज, ब्रह्मपुरी समेत कई शहरों में पारा 47°C के करीब पहुंचा, कई राज्यों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट।

May 24, 2026
7 दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत: MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

7 दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत: MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

May 19, 2026
समय से पहले आएगा मानसून, लेकिन सुपर अल नीनो बढ़ाएगा खतरा

समय से पहले आएगा मानसून, लेकिन सुपर अल नीनो बढ़ाएगा खतरा

देश में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है, लेकिन सुपर अल नीनो के कारण सूखा और भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी हुआ।

May 16, 2026
देश में भीषण गर्मी का कहर, 9 शहरों में पारा 44 पार, चार धाम यात्रा पर मौसम अलर्ट

देश में भीषण गर्मी का कहर, 9 शहरों में पारा 44 पार, चार धाम यात्रा पर मौसम अलर्ट

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 46.8°C पहुंचा। देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार रहा। चार धाम यात्रियों को खराब मौसम के चलते यात्रा टालने की सलाह दी गई है।

May 11, 2026