Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

रेलवे का मेगा प्लान: 300+ स्पेशल ट्रेनें

जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रेलवे का मेगा प्लान! 300+ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ओणम के लिए भी 100 से ज्यादा ट्रेनें।


जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रेलवे का मेगा प्लान 300+ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

भगवान जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथयात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि रथयात्रा के दौरान देशभर से पुरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा ओणम पर्व के अवसर पर भी 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।

रेल मंत्री ने पुरी में तैयारियों का लिया जायजा

रथयात्रा से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ पुरी पहुंचकर रेलवे स्टेशन और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यात्रियों की आवाजाही और ट्रेन संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

श्रद्धालुओं को मिली नई रेल सेवा की सौगात

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री और मुख्यमंत्री ने पुरी-कोरापुट-पुरी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। यह नई रेल सेवा श्रीक्षेत्र पुरी को शबर श्रीक्षेत्र कोरापुट से सीधे जोड़ेगी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इससे तटीय, पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के बीच संपर्क मजबूत होगा और भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

नई रेल सेवा से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। रेलवे का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

संबित पात्रा ने भी किया निरीक्षण

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने निर्माणाधीन पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। साथ ही नई पुरी-कोरापुट रेल सेवा राज्य के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई गति देगी।

Related to this topic: