Home > देश > भाजपा का दावा : राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे

भाजपा का दावा : राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली व वायनाड दोनों हारेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटें जीतेगी

भाजपा का दावा : राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे
X

नईदिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि शहजादे डरकर भाग रहे हैं। "कल राहुल गांधी नामांकन करते समय थर-थर कांप रहे थे। मम्मी-मम्मी कर रहे थे। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से भी हारेंगे। वह शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली व वायनाड दोनों हारेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। अमेठी जीतने की राहुल की हिम्मत नहीं थी। राहुल अपरिपक्व पार्ट टाइम बालक हैं।उन्होंने कहा इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष उत्तर प्रदेश में शून्य सीटों पर सीमित हो जाएगा। पहले लोग कहते थे कि धारा 370 हटा कर दिखाओ, हटा दिया अब लोग कहते हैं कि धारा 370 क्यों हटा दिया। लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख भी बताई और मंदिर भी वहीं बनाया लेकिन लोग आ नहीं पाए।

स्मृति ईरानी के सामने पार्ट टाइम बालक क्या लड़ते

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्मृति ईरानी के सामने पार्ट टाइम बालक क्या लड़ते। इसलिए वह अमेठी छोड़कर भाग गये और सेफ सीट की तलाश में रायबरेली पहुंच गये लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की जनता का अपार समर्थन भाजपा और एनडीए को मिल रहा है।

अमेठी और रायबरेली सीट भी भाजपा जीतेगी-

गौरव भाटिया ने कहा कि असंभव को जो संभव कर दे, उस व्यक्ति का नाम नरेन्द्र मोदी है। इस बार अमेठी और रायबरेली सीट भी भाजपा जीतेगी। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से भी हारेंगे। सोनिया गांधी को पता था कि रायबरेली हारेंगी। इसी वजह से वह राज्यसभा सांसद बनीं। रायबरेली से जब सोनिया हार सकती थीं तो राहुल गांधी कैसे जीतेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

Updated : 6 May 2024 2:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top