Home > देश > Raghav-Parineeti Wedding : शादी के लिए सज गए दोनों के घर, इस...दिन लेंगे सात फेरे

Raghav-Parineeti Wedding : शादी के लिए सज गए दोनों के घर, इस...दिन लेंगे सात फेरे

Raghav-Parineeti Wedding : शादी के लिए सज गए दोनों के घर, इस...दिन लेंगे सात फेरे
X

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की इस समय खूब चर्चा हो रही है। परिणीति और इस महीने के आखिरी हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राघव और परिणीति की शादी 23 और 24 सितंबर को होगी।

राजनीतिक जगत के साथ कला जगत की हस्तियों की मौजूदगी में परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 22 तारीख से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम शुरू होंगे। दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारी कर रहे हैं। शादी से पहले परिणीति का मुंबई वाला घर और राघव का दिल्ली वाला घर सज चुका है। इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

मेन्यू में पंजाबी-राजस्थान व्यंजन -

इसी बीच परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का मेन्यू क्या होगा और किस तरह का उनका संगीत होगा, हर डिटेल्स सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी में मेहमानों को पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी, लेकिन शादी का लोकेशन राजस्थान में है, इसीलिए लोकल राजस्थानी व्यंजन भी मेन्यू में शामिल होंगे।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम -

जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी के अधिकतर प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में होंगे, लेकिन ये दोनों ताज लेक में सात-फेरे लेंगे। परिणीति का कार्यक्रम 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से रखा गया है। उसी दिन शाम 7 बजे परिणीति और राघव का कॉन्सर्ट है। 24 सितंबर यानी शादी वाले दिन दोपहर 1 बजे राघव को दोपहर 2 बजे घोड़े से उतारा जाएगा। 3.30 बजे जयमाला और 4 बजे सप्तपदी। परिणीति को शाम 6.30 बजे रवाना किया जाएगा। रात 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

Updated : 20 Sep 2023 7:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top