Home > देश > राष्ट्रपति मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह समेत चार हस्तियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह समेत चार हस्तियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह समेत चार हस्तियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
X

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शनिवा को पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा।


  • - श्री पी.वी. नरसिम्हा राव मरणोपरांत। स्वर्गीय श्री पी.वी. नरसिम्हा राव की ओर से उनके पुत्र श्री पी.वी. प्रभाकर राव ने भारत रत्न ग्रहण किया।
  • - पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह मरणोपरांत। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की ओर से उनके पौत्र श्री जयंत चौधरी ने भारत रत्न ग्रहण किया।
  • - डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन मरणोपरांत। स्वर्गीय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की ओर से उनकी पुत्री डॉ. नित्या राव ने भारत रत्न ग्रहण किया।
  • - श्री कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत। स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर की ओर से भारत रत्न सम्मान उनके पुत्र श्री रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट कर इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। इस कारण राष्ट्रपति भवन 'चेंज ऑफ गार्ड समारोह' नहीं होगा।

Updated : 13 April 2024 12:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top