Home > देश > राष्ट्रपति ने सात्विक-चिराग को खेल रत्न, मोहम्मद शमी समेत 26 को प्रदान किए अर्जुन अवार्ड, देखें लिस्ट

राष्ट्रपति ने सात्विक-चिराग को खेल रत्न, मोहम्मद शमी समेत 26 को प्रदान किए अर्जुन अवार्ड, देखें लिस्ट

भारत में दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

राष्ट्रपति ने सात्विक-चिराग को खेल रत्न, मोहम्मद शमी समेत 26 को प्रदान किए अर्जुन अवार्ड, देखें लिस्ट
X

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए।इसमें 5 कोच को द्रोणाचार्य तो 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। 3 लोगों को लाइफ टाइम सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति ने सात्विक-चिराग को बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार दिया।

राष्ट्रपति ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के अलावा ओजस प्रवीण, शीतल देवी और अन्य को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। भारत में दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित -

  • मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  • ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  • अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  • श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
  • पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  • मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर)
  • आर वैशाली (शतरंज)
  • अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  • दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  • दीक्षा डागर (गोल्फ)
  • कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  • सुशीला चानु (हॉकी)
  • पवन कुमार (कबड्डी)
  • रितु नेगी (कबड्डी)
  • नसरीन (खो-खो)
  • पिंकी (लॉन बॉल्स)
  • ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  • ईशा सिंह (शूटिंग)
  • हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश)
  • अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  • सुनील कुमार (रेसलिंग)
  • अंतिम (रेसलिंग)
  • रोशीबिना देवी (वुशु)
  • शीतल देवी (पैरा आर्चरी)
  • अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट)
  • प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

द्रोणाचार्य अवार्ड

  • गणेश प्रभाकरन (मलखंब),
  • महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स),
  • ललित कुमार (कुश्ती),
  • आरबी रमेश (शतरंज)
  • शिवेंद्र सिंह (हॉकी)

लाइफ टाइम (ध्यानचंद अवॉर्ड)

  • कविता (कबड्डी),
  • मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)
  • विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)

Updated : 9 Jan 2024 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top