Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > देश

PM Modi Inaugurates Sanand Semiconductor Plant

PM मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया: ₹22,516 करोड़ का मेक इन इंडिया मिशन का पहला प्रोजेक्ट

PM मोदी ने साणंद में 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार माइक्रोन सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। यह मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट है।


pm मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया ₹22516 करोड़ का मेक इन इंडिया मिशन का पहला प्रोजेक्ट

गुजरात के साणंद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। यह केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट है और 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने फैक्ट्री का दौरा किया, अधिकारियों से बातचीत की और देश के युवाओं व उद्योगपतियों को संबोधित भी किया।

एटीएमपी टेक्नोलॉजी पर आधारित प्लांट

इस प्लांट में ATMP (Assembly, Testing, Marking, Packaging) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स को जोड़कर उनकी जांच की जाएगी, जरूरी मार्किंग की जाएगी और पैकेजिंग की जाएगी। इससे देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को मजबूती मिलेगी और भारत टेक्नोलॉजी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। PM मोदी ने कहा कि अब तक भारत माइक्रोचिप्स के मामले में पूरी तरह आयात पर निर्भर रहा है। इस प्लांट से तकनीकी विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही, यह डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया अभियानों को भी बल देगा।

अमेरिकी कंपनी ने लगाया प्लांट

अमेरिकी माइक्रोचिप निर्माता कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने इस फैसिलिटी का निर्माण किया है। अगस्त 2023 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर किए गए थे। इससे पहले जुलाई 2023 में पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर थे, जहां माइक्रोन कंपनी ने गुजरात में प्लांट लगाने की घोषणा की थी।

height=367

गुजरात में सेमीकंडक्टर का विस्तार

साणंद में यह पहला माइक्रोन प्लांट है। फरवरी 2024 में धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर संयंत्र शुरू हुआ। साणंद में सीजी पावर का दूसरा प्लांट भी मंजूर हुआ। चौथा प्लांट कीन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा साणंद में प्रस्तावित है, जिसमें 3,300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा कि गुजरात अब सेमीकंडक्टर और हाईटेक उत्पादन का केंद्र बनने जा रहा है और देश के लिए यह रणनीतिक महत्व रखता है।