Breaking News
  • टी-20 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंचा, कनाडा को 8 विकेट से हराया
  • 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, शाम 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा, भारत में दिखाई नहीं देगा
  • जम्मू कश्मीरः श्रीनगर में नाजिर अहमद भट के ठिकानों पर NIA की रेड
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मुंबई एयरपोर्ट पर किया लैंड
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ परमाणु वार्ता में शामिल होंगे
  • तेलंगाना निकाय चुनाव- 86 निकायों में जीते कांग्रेस के मेयर-अध्यक्ष
  • श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सुपर 8 पहुंचने की राह हुई कठिन

होम > देश

मोदी का तारिक रहमान को भारत बुलावा

PM नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत दौरे का न्योता

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए नियुक्त हुए पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत आने का निमंत्रण दिया। ढाका में स्पीकर ओम बिरला ने पत्र सौंपा।


pm नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत दौरे का न्योता

नई दिल्लीः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान को परिवार सहित भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। यह न्योता उस समय सौंपा गया जब ढाका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष बिरला शामिल हुए।

ढाका में सौंपा गया प्रधानमंत्री का पत्र

17 फरवरी को शपथ ग्रहण के बाद ओम बिरला ने तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी का पत्र उन्हें सौंपा। पत्र में मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि भारत आप और आपके परिवार डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जैमा का आपसी सहमति से तय समय पर भारत आने का न्योता देता हूं, भारत में आपका गर्मजोशी से स्वागत है।

चुनावी जीत पर दी बधाई

तारिक रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। हालिया संसदीय चुनाव में पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। मोदी ने अपनी चिट्ठी में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के विश्वास और नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक है।

रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में भारत और बांग्लादेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा विकास प्राथमिकताओं के जरिए सहयोग को और मजबूत कर सकते हैं। कनेक्टिविटी, व्यापार, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

क्षेत्रीय स्थिरता और विकास पर साझा फोकस

मोदी ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ती दो अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे की प्रगति के सहयोगी बन सकते हैं। सुरक्षा, स्थिरता और क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई गई।

इस न्योते को दोनों देशों के संबंधों में एक सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा दे सकता है।

Related to this topic: