Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

PM modi Appeals To avoid purchase Gold

Gold Purchase: PM मोदी की नई रील्स में सोने को लेकर बड़ी अपील, फिर क्यों कहा- जरूरत न हो तो न खरीदें?

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर रील्स बनाकर देश की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई दी। इसके बाद एक बार फिर से जरूरत न पड़ने पर सोना नहीं खरीदने की अपील की है। जानिए इसकी क्या वजह है।


gold purchase pm मोदी की नई रील्स में सोने को लेकर बड़ी अपील फिर क्यों कहा- जरूरत न हो तो न खरीदें

PM Modi appeal to avoid gold purchase |

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8 प्रतिशत विकास दर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट, युद्ध और सप्लाई चेन में परेशानियों के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी साथ पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील की है।

देश की 7.8 जीडीपी ग्रोथ पर क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई रील्स में कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने इसके लिए देशवासियों की संकल्प शक्ति और मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध और कई तरह के संकटों से घिरी हुई है। सप्लाई चेन प्रभावित है और कोविड के बाद से वैश्विक स्तर पर स्थिरिता नहीं दिखी है। इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। 

विपक्ष पर भी जमकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के जरिए लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को पार करते हुए भारत ने 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। पीएम ने कहा कि देश को विकास की इस गति को बनाए रखना होगा। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनाना जरूरी है।

फिर से सोना ने खरीदने की अपील क्यों?

पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी न हो तो विदेश यात्रा से बचना चाहिए। विदेश में शादी करने से भी बचने की बात कही है। साथ ही उन्होंने लोगों से जरूरत न होने पर सोना नहीं खरीदने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता जितना ज्यादा देश स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देगा, उतना ही भारत मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश की युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपा जा सकेगा।

इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से संवाद करते हैं। वह कई मौकों पर रील्स शेयर कर अपनी बात रख चुके हैं। हाल के समय में उन्होंने युवाओं और देशवासियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ाया है।

Related to this topic: