Home > देश > प्रधानमंत्री ने दिए तीखे सवालों के जवाब, जानिए, राम मंदिर-कांग्रेस- 2047 विजन पर क्या कहा ?

प्रधानमंत्री ने दिए तीखे सवालों के जवाब, जानिए, राम मंदिर-कांग्रेस- 2047 विजन पर क्या कहा ?

प्रधानमंत्री ने कहा सवाल कांग्रेस को पूछना चाहिए। तुम्हारी क्या मजबूरी है। सनातन के खिलाफ इतना जहर उगलने वाले लोगों के साथ तुम (कांग्रेस) क्यों बैठे हो।

प्रधानमंत्री ने दिए तीखे सवालों के जवाब, जानिए, राम मंदिर-कांग्रेस- 2047 विजन पर क्या कहा ?
X

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अपने पूरे चरम पर है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। जिसमें देश के विकास, समस्याएं और भविष्य से जुडी योजनाओं पर चर्चा की। आइए जानते है कुछ प्रमुख सवालों के जवाब -

सवाल - तमिलनाडु के नेताओं ने सनातन के खिलाफ काफी बयान दिए हैं? इस पर आपका क्या कहना है।

जवाब - इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा सवाल कांग्रेस को पूछना चाहिए। तुम्हारी क्या मजबूरी है। सनातन के खिलाफ इतना जहर उगलने वाले लोगों के साथ तुम (कांग्रेस) क्यों बैठे हो। डीएमके का जन्म शायद इस नफरत में हुआ होगा। डीएमके के प्रति जितना जबर्दस्त गुस्सा पैदा हुआ है, उसकी मैं कल्पना नहीं कर सकता। वो गुस्सा बीजेपी की तरफ सकरात्मक रूप में डायवर्ट हो रहा है।

सवाल- राम मंदिर को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए था, लेकिन हो गया। इस पर क्या कहेंगे?

जवाब - उनके (कांग्रेस) लिए ये एक राजनीतिक हथियार था। अब हुआ क्या राम मंदिर बन गया और उनके साथ से मुद्दा निकल गया।

सवाल - क्या आपने रूस-यूक्रेन में दुश्मनी रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था?

जवाब - दोनों राष्ट्रपति के साथ मेरे मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं। मैंने कहा कि भारत के इतने लोग, नौजवान फंसे हुए हैं। मुझे आपकी मदद चाहिए।

सवाल- आपने कई भाषणों में कहा है कि आपका लक्ष्य 2024 नहीं, 2047 है तो 2047 तक क्या कुछ होने वाला है?

जवाब - देश के विकास की गति भी बढ़ानी है और स्किल भी बढ़ाना है। देश के सामने एक अवसर है। एक कांग्रेस सरकार का मॉडल है और एक भाजपा सरकार का मॉडल है। उनका 5-6 दशक का काम और मेरा सिर्फ 10 साल का काम।

सवाल - एलन मस्क भारत आने वाले हैं, उन्होंने कहा था कि वे आपके प्रशंसक हैं। क्या हम भारत में स्टारलिंक, टेस्ला देखेंगे?

जवाब - मस्क मोदी के प्रशंसक हैं, वो अपनी जगह है। असल में वे भारत के प्रशंसक हैं।


Updated : 16 April 2024 6:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top