मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: खेत में गिरी HRTC बस, 5 की मौत कई घायल

खेत में गिरी HRTC बस, 5 की मौत कई घायल
X

Mandi Bus Accident Five Dead : मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बस सरकाघाट से जमनी दुर्गापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा लगभग दस बजे हुआ है। हादसे के दौरान बस में करीब 25 से 30 लोग बैठे हुए थे। बस जैसे ही तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे बनी ढांक (ढलान) से फिसल गई। इसके बाद पलटी खाते हुए बस नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्री अंदर ही दब गए।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। डीएसपी संजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Tags

Next Story