ONGC के तेल कुएं से गैस रिसावः ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन गांव खाली

ONGC के तेल कुएं से गैस रिसावः ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन गांव खाली
X
आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में ONGC के तेल कुएं से गैस रिसाव और आग, ब्लास्ट के बाद तीन गांव खाली कराए गए, हालात पर काबू की कोशिश

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब ONGC के एक तेल कुएं से अचानक गैस का भारी रिसाव हो गया. यह घटना राजोले इलाके में उस वक्त हुई, जब कुएं पर मरम्मत का काम चल रहा था. रिसाव के साथ तेज धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग भी लग गई हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने तुरंत इरुसुमंदा और आसपास के तीन गांवों को एहतियातन खाली करा लिया. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।


गैस और धुएं से इलाके में धुंध जैसा माहौल

अधिकारियों के मुताबिक, गैस रिसाव के बाद धुएं और गैस के घने बादल इरुसुमंदा समेत आसपास के क्षेत्रों में फैल गए. पूरे इलाके में कुछ देर के लिए धुंध जैसा माहौल बन गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई ।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात कर दी गईं ।प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और तकनीकी मरम्मत का काम चल रहा था । इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद गैस और कच्चा तेल तेजी से बाहर निकलने लगा ।कुछ ही मिनटों में गैस ने आग पकड़ ली और कुएं के पास ऊंची लपटें उठने लगीं ।

प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क किया । स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे बिजली के सभी स्विच बंद रखें, गैस चूल्हा न जलाएं किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करें. साथ ही, आपात सेवाओं को स्टैंडबाय पर रखा गया है और ONGC की तकनीकी टीम आग और गैस रिसाव को काबू में करने में जुटी हुई है फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही लोगों को घर लौटने की अनुमति दी जाएगी. घटना की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है ।

Tags

Next Story