बिहार में राजद-जदयू में बढ़ी तल्खी, नीतीश कुमार I.N.D.I.A छोड़ NDA के साथ आने की कर रहे तैयारी !

बिहार में राजद-जदयू में बढ़ी तल्खी, नीतीश कुमार I.N.D.I.A छोड़ NDA के साथ आने की कर रहे तैयारी !
X
अमित शाह ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया

पटना। बिहार में एक बार फिर राजनीतिक तूफान उठा हुआ है।लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। नीतीश कुमार के परिवारवाद पर बयान के बाद राजद और जदयू के बीच तल्खी बढ़ गई है। इसी बीच भाजपा ने प्रदश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी को दिल्ली बुला लिया है।वहीँ जदयू अध्यक्ष केसी त्यागी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। ऐसे में एक बार फिर बिहार में सियासी समीकरण बदलने की अटकलें तेज हो गई है।

दरअसल, कल बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजनीति में परिवारवाद को लेकर लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा था। नीतीश के बयान से तिलमिलाई लालू की बेटी रोहिणी ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार कई तंज कैसे। हालांकि सीएम की नाराजगी के बाद पोस्ट हटा दिया।

नीतीश ने न्याय यात्रा में शामिल होने से किया इंकार -

नीतीश कुमार ने इसी बीच कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया है। जबकि वे फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में बेतिया आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।पार्टी का कहना है कि ये जरूरी नहीं कि दूसरी पार्टी के कार्यक्रम में नीतीश कुमार शामिल हों। क्या दूसरी पार्टी के नेता जदयू के कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

भाजपा हुई एक्टिव -

राजद-जदयू में दरार की खबर आते ही भाजपाभी एक्टिव हो गई। अमित शाह ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दिल्ली बुला लिया। वे रेनू देवी और अश्विनी चौबे के साथ दिल्ली रवाना हो गए है।सम्राट चौधरी जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं उसी फ्लाइट से जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भी दिल्ली जा रहे है। दोनों दलों के दो बड़े नेताओं के एक साथ दिल्ली जाने को बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक -

बताया जा रहा है की नीतीश कुमार भी जदयू के नेताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे है, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी इस समय उनके आवास पर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इसी बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। जिसकी अटकलें देश भर में लग रही है।

चार फरवरी को पीएम संग दिखेंगे

उल्लेखनीय है कि 2022 के अगस्त में भाजपा से नाता तोड़ कर राजद के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार लगातार नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से परहेज करते रहे हैं। वे प्रधानमंत्री द्वारा बुलायी गयी कई बैठकों में शामिल नहीं हुए। अमित शाह का सामना करने से भी नीतीश बचते रहे। हालांकि, पिछले वर्ष 10 दिसंबर को जब पटना में पूर्वी क्षेत्रीय बैठक हुई तो उसमें नीतीश कुमार अमित शाह के साथ दिखे थे लेकिन नीतीश पहली दफे चार फरवरी को प्रधानमंत्री के साथ दिखेंगे।

Tags

Next Story