वजाहत खान गिरफ्तार: शर्मिष्ठा पनोली पर केस करने वाला अब हेट स्पीच के मामले में गिरफ्तार

शर्मिष्ठा पनोली पर केस करने वाला अब हेट स्पीच के मामले में गिरफ्तार
X

वजाहत खान गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में वजाहत खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वही शख्स है जिसने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। अब वजाहत खुद हेट स्पीच और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वजाहत खान को सोमवार को कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट इलाके से पुलिस ने पकड़ा। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से फरार था और कई बार पुलिस नोटिस मिलने के बावजूद पेश नहीं हो रहा था।


वजाहत खान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 196(1)(A), 299, 352 और 353(1)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही वजाहत के खिलाफ आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट किए जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते है और समाज में नफरत फैलाते है।

'श्री राम स्वाभिमान परिषद' ने 2 जून को कोलकाता के गार्डन रीच थाने में वजाहत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को गिरफ्तारी की।

कोलकाता पुलिस के अलावा असम और दिल्ली पुलिस भी वजाहत की तलाश में थी। उन राज्यों में भी उसके खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और हेट स्पीच के केस दर्ज है।

शर्मिष्ठा पनोली को मिल चुकी है जमानत


इस केस में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 30 मई को गुरुग्राम से पकड़ा गया था क्योंकि उन्होंने भी एक विवादित वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने वीडियो हटा लिया और माफी मांग ली। कोर्ट ने उन्हें 5 जून को 10,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी।

Tags

Next Story