Nepal Flood 105 Indians Missing

Tourist in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, 8 मौतें और 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता

नेपाल में तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता बताए गए हैं। बिहार के 8 जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Tourist in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, 8 मौतें और 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता

Indians Missing In Nepal Flood

नई दिल्ली। नेपाल के रसुवा जिले के तिब्बत सीमा के पास बुधवार को भोटेकोशी नदी पर आई अचानक बाढ़ से भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के तेज बहाव में कई गांव, पुल, वाहन और बिजली परियोजनाएँ प्रभावित हुई हैं। 

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, प्रभावित इलाकों में 384 यात्री लापता बताए गए हैं। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय पर्यटक बताए जा रहे हैं। इसके अलावा टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मियों के भी लापता होने की जानकारी है।

25 लोगों को सुरक्षित बचाया

बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 25 लोगों के सुरक्षित बाहर निकाला है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और लापता लोगों की तलाश के लिए 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं।

लापता लोगों में कई देशों के नागरिक

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर लापता पर्यटकों की सूची तैयार की है। बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और स्थानीय प्रशासन इन आंकड़ों की पुष्टि कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्मार्ट टूर्स एंड ट्रेवल से जुड़े 59 भारतीय पर्यटक लापता हैं। लीफ हॉलिडे से जुड़े 46 भारतीय पर्यटकों का भी पता नहीं चल पाया है। हिमालयन ग्लेशियर की सेवाएं लेने वाले 37 एनआरआई भी लापता बताए गए हैं। इसके अलावा फिशटेल टूर्स एंड ट्रेवल्स से जुड़े 3 अमेरिकी और 17 मलेशियाई पर्यटक, अल्पाइन इको ट्रेक से जुड़े 12 ब्रिटिश और 4 दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक भी लापता हैं। कुछ अन्य लापता लोगों की नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार के 8 जिलों में अलर्ट

नेपाल में आई बाढ़ का असर भारत तक पहुंचे की आशंका है। इसे देखते हुए बिहार के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही वाल्मिकी नगर में माइक की मदद से अनाउंस करके सतर्क किया जा रहा है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने आपात स्थिति में मदद के लिए हॉटलाइन नंबर 1144 जारी किया है। टूरिस्ट पुलिस से 9851289445 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रभावित इलाकों में मौजूद पर्यटकों और उनके परिजनों से इन नंबरों पर जानकारी लेने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026