नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल पर नई FIR

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल पर नई FIR
X
नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR से सियासत गरमाई। AJL, Young Indian और कथित 2000 करोड़ संपत्ति विवाद पर ताज़ा अपडेट।

दिल्ली। Associated Journals Ltd (AJL) और Young Indian से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं पर नई FIR दर्ज हुई है। जिससे नेशनल हेराल्ड विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ED की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की।

FIR में क्या है?

FIR में आरोप बेहद गंभीर हैं। AJL की लगभग 2,000 करोड़ की संपत्तियों को Young Indian व अन्य संबंधित संस्थाओं ने मात्र 50 लाख के लेन-देन के जरिए अपने नियंत्रण में ले लिया।

कंपनियों की चेन और पैसों का लेनदेन

कथित कोलकाता स्थित Dotex कंपनी द्वारा Young Indian को 1 करोड़ दिए जाने और फिर Young Indian द्वारा कांग्रेस को 50 लाख देने के बाद AJL के अधिग्रहण की कहानी आज भी सवालों के घेरे में है।

नेशनल हेराल्ड केस कैसे बना विवादों का केंद्र?

नेशनल हेराल्ड, जो कभी कांग्रेस का प्रमुख अख़बार था, उसकी बंद होती गतिविधियों के बीच AJL की संपत्तियों को लेकर सवाल उठते रहे। 2012 में दायर एक याचिका ने मामला पूरी तरह बदल दिया आरोप था कि करोड़ों की संपत्तियां बेहद कम रकम में Young Indian को हस्तांतरित कर दी गईं। यही वह मोड़ था जिसने इस विवाद को राजनीति, कानून और पब्लिक नैरेटिव के बीच एक लंबी लड़ाई में बदल दिया। जांच एजेंसियां जल्द ही जुड़े हुए शेयरधारकों, डायरेक्टर्स और कंपनियों को तलब कर सकती हैं। AJL के पुराने वित्तीय दस्तावेज़ इस समय जांच का मुख्य आधार बन गए हैं।

कोर्ट की अगली सुनवाई

राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ED की चार्जशीट पर सुनवाई 16 दिसंबर तक टली हुई है। तब यह साफ होगा कि जांच की दिशा किस तरफ बढ़ती है।

राजनीतिक पलटवार

कांग्रेस का आरोप है कि पूरा मामला राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। पार्टी का कहना है कि FIR की जानकारी भी मीडिया से मिली, आधिकारिक तौर पर नहीं।

Tags

Next Story