Home > देश > मिजोरम में म्यांमार का सैन्य विमान क्रैश, 8 सैनिक घायल

मिजोरम में म्यांमार का सैन्य विमान क्रैश, 8 सैनिक घायल

म्यांमार का यह सैन्य विमान उन 184 सैनिकों को एयर लिफ्ट करने के लिए म्यांमार से आया था

मिजोरम में म्यांमार का सैन्य विमान क्रैश, 8 सैनिक घायल
X

नईदिल्ली। मिजोरम में आज मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहाँ लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे पर फिसल गया। इस प्लेन में क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं। जख्मियों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है।

सूत्रों के अनुसार म्यांमार का यह सैन्य विमान उन 184 सैनिकों को एयर लिफ्ट करने के लिए म्यांमार से आया था, जो पिछले दिनों भारत-म्यांमार सीमा पार करके मिजोरम में आ गए थे। ये सैनिक अराकान सेना के आतंकवादियों के साथ संघर्ष से बचकर मिजोरम के लांग्तलाई जिले में भागकर आ गए थे। विमान के पायलट ने ओवरशूट किया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के कारण विमान में सवार चालक दल के 13 सदस्यों में से आठ सदस्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय और म्यांमार सैन्य जुंटा के बीच बातचीत के बाद इन सैनिकों को उनके हथियारों के साथ दो बैचों में ले जाना था।

Updated : 23 Jan 2024 8:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top