MP: इंदौर स्मार्ट सिटी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

X
By - Web News |20 Jan 2024 2:36 AM IST
Reading Time: भोपाल (Bhopal)। इंदौर स्मार्ट सिटी (Indore Smart City) को स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स (Smart Cities India Awards) में शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार (Best Smart City Award) प्राप्त हुआ है। इंदौर स्मार्ट सिटी को यह पुरस्कार स्वच्छता, नवाचार, अधोसंरचना विकास और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 17 से 19 जनवरी, 2024 तक स्मार्ट सिटीज़ इंडिया एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में इंदौर स्मार्ट सिटी को यह सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह और टीम ने ग्रहण किया।
Next Story
