Breaking News
  • स्वदेश पर देखिए हर बड़ी खबर सबसे पहले
  • महत्वपूर्ण सूचना: स्वदेश के नाम और लोगो से मिलते-जुलते संदिग्ध अकाउंट्स से सावधान रहें। हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची हमारी वेबसाइट पर देखें।

होम > देश

MLC चुनाव 2026: 28 सीटों पर मतगणना जारी

चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग: शाम तक आएंगे रुझान, गोरखपुर में हंगामा; यूपी में 6 अधिकारी सस्पेंड

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मतगणना जारी है। गोरखपुर में बिना सील की मतपेटी मिलने पर हंगामा हुआ, जबकि यूपी में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित किए गए।


चार राज्यों की 28 mlc सीटों पर काउंटिंग शाम तक आएंगे रुझान गोरखपुर में हंगामा यूपी में 6 अधिकारी सस्पेंड

 उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों पर मंगलवार 27 अक्टूबर को मतगणना जारी है । इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।  नतीजों पर भाजपा, समाजवादी पार्टी, जदयू और अन्य दलों की नजर है। इस बीच, उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी लापरवाही और मतगणना केंद्रों पर हंगामे की खबरें भी सामने आई हैं। 

गोरखपुर में मतपेटी को लेकर विवाद

गोरखपुर में बिना सील की  मतपेटी मिलने के बाद प्रत्याशियों ने हंगामा किया। यहां मतपेटियों से बैलेट पेपर निकालकर उनकी बंडलिंग की जा रही थी  बंडलिंग पूरी होने के बाद मतपत्रों की गिनती शुरू होनी है ।

पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर एक व्यक्ति के फाइल लेकर अंदर जाने के दौरान ‘वोट चोर’ के नारे भी लगाए गए।  जनसुराज के प्रत्याशी ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

यूपी में 6 अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश की आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन सीट पर मतदान के दौरान गंभीर लापरवाही के मामले में चुनाव आयोग ने छह अधिकारियों  को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पांच मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । संबंधित अधिकारियों को 10 दिन के भीतर आरोपपत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। 

चार राज्यों में किसकी प्रतिष्ठा दांव पर?

उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटों पर मतगणना हो रही है । बिहार में भाजपा और जदयू ने मिलकर आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि जन सुराज सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला है।  

Related to this topic: