Breaking News
  • PM नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात दी
  • नागपुर में बारूद कंपनी में ब्लास्ट, 17 की मौत 18 लोगों की हालत गंभीर
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत , बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मोजतबा खामेनेई, पिता की मौत के बाद ऐलान
  • ईरान ने चेतावनी को हकीकत बना दिया: मिसाइल हमलों के बाद मध्य पूर्व में जंग की आहट

होम > देश

March 2026 New Rules Impact

मार्च की पहली तारीख से जेब पर डबल मार! LPG महंगा, ATF बढ़ा, बिना SIM नहीं चलेगा WhatsApp

1 मार्च 2026 से देश में LPG सिलेंडर महंगा, ATF के दाम बढ़े, SIM-बाइंडिंग नियम लागू और बैंक में 18 दिन की छुट्टियां। जानिए इन 5 बड़े बदलावों का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।


मार्च की पहली तारीख से जेब पर डबल मार lpg महंगा atf बढ़ा बिना sim नहीं चलेगा whatsapp

1 March 2026 Rules Changes |

नई दिल्लीः मार्च की शुरुआत इस बार सीधे आम आदमी की जेब पर असर डाल रही है। महीने की पहली तारीख आते ही कई ऐसे बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों से लेकर हवाई यात्रियों और मोबाइल यूजर्स तक पर पड़ेगा। हर महीने की तरह इस बार भी 1 मार्च 2026 को नियम बदले, लेकिन इस बार बदलाव कुछ ज्यादा ही महसूस हो रहे हैं।

इन बदलावों में जहां एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है, हवाई ईंधन के दाम बढ़े हैं, रेलवे का पुराना ऐप बंद होने जा रहा है और अब बिना एक्टिव सिम के वॉट्सएप चलाना मुश्किल हो सकता है। ऊपर से बैंक छुट्टियां भी कम नहीं हैं। आइए एक-एक कर समझते हैं कि क्या बदला और इसका मतलब आपके लिए क्या है।

LPG सिलेंडर फिर महंगा

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम रिवाइज करती हैं। 1 मार्च को भी ऐसा ही हुआ। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 28 रुपये बढ़ गई है। अब यह 1768.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1740.50 रुपये का था।

कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये, मुंबई में 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये हो गई है। यानी होटल-रेस्टोरेंट वालों की लागत बढ़ेगी, और इसका असर खाने-पीने की कीमतों पर भी दिख सकता है।

हालांकि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी, बाजार में महंगाई का दबाव बना रहेगा।

ATF महंगा, हवाई टिकट पर असर

एलपीजी के बाद अब एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे यात्रियों को तगड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली में एटीएफ 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गया है, जो पहले 91,393.39 रुपये था। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी कीमतों में इजाफा हुआ है। एटीएफ की कीमत बढ़ने का सीधा असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है और अक्सर टिकट महंगे हो जाते हैं। आने वाले दिनों में हवाई सफर थोड़ा महंगा हो सकता है।

रेलवे का पुराना UTS App हो सकता है बंद

भारतीय रेलवे 1 मार्च से अपना पुराना UTS ऐप बंद कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को नए RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि रेलवे की तरफ से आखिरी अपडेट का इंतजार है, लेकिन यात्रियों को पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि टिकट बुकिंग में परेशानी न हो।

बिना एक्टिव SIM नहीं चलेगा WhatsApp?

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव यह है कि अब मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से लिंक करना अनिवार्य हो सकता है।  दूरसंचार विभाग ने OTT प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिए हैं कि यूजर का अकाउंट उसी सिम से जुड़ा होना चाहिए जो फोन में एक्टिव हो। यानी SIM-Binding नियम लागू हो गया है। इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में वह सिम मौजूद नहीं है, जिससे वॉट्सएप या टेलीग्राम रजिस्टर है, तो ऐप का इस्तेमाल सीमित हो सकता है या बंद भी। यानी अब नंबर बदलकर ऐप चलाना आसान नहीं रहेगा।

क्या होगा फायदा

अब तक कई साइबर अपराधी फोन से सिम निकालकर सिर्फ वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग ऐप्स चलाते थे और इसी तरह धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। लेकिन नए नियम के बाद जैसे ही सिम हटेगा, ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। माना जा रहा है कि इससे ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

मार्च में 18 दिन बैंक बंद

अगर आप मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो कैलेंडर जरूर देख लें। इस महीने त्योहारों के चलते लंबी छुट्टियां लगने वाली है। इसमें होली, गुढ़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहारों के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर लगभग 18 दिन बैंक अवकाश रहेगा, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार भी शामिल हैं। ऐसे में जरूरी काम पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

Related to this topic: