Home > देश > मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र, राहुल गांधी के लिए मांगी Z+ सुरक्षा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र, राहुल गांधी के लिए मांगी Z+ सुरक्षा

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि असम पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल के काफिले के करीब आने की अनुमति दी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र, राहुल गांधी के लिए मांगी Z+ सुरक्षा
X

नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। खड़गे ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया है। खड़गे ने पत्र में असम में यात्रा के प्रवेश वाले दिन राहुल के साथ हुई घटना का जिक्र किया है।

जिसमें -

  • असम में 18 जनवरी को पहले ही दिन पुलिस शिवसागर जिले के अमीगुरी में यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की बजाय भाजपा के पोस्टरों की सुरक्षा कर रही थी।
  • 19 जनवरी को लखीमपुर में भाजपा से जुड़े कुछ उपद्रवी यात्रा के बैनर-पोस्टर फाड़ते और उन्हें उखाड़ते हुए पकड़े गए थे।
  • सोनितपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ धक्का-मुक्की की। जयराम रमेश की कार पर हमला हुआ। यहां के SP मुख्यमंत्री के भाई हैं।
  • इसी दिन सोनितपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस प्रेसिडेंट भूपेन बोरा पर हमला किया।
  • 22 जनवरी को नगांव जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का काफिला रोका और उनके बेहद करीब आकर उनके लिए असुरक्षित माहौल बना दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि असम पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल के काफिले के करीब आने की अनुमति दी। उनका सुरक्षा घेरा तोड़ दिया गया। राहुल की सुरक्षा को खतरे में डाला गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक डोमेन में पर्याप्त सुबूत उपलब्ध होने के बावजूद किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। खड़गे ने शाह से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। खड़गे का कहना है कि यात्रा के विरोध में भाजपा समर्थक राहुल के काफिले के बिल्कुल नजदीक पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में राहुल को भी मजबूरन अपनी सुरक्षा को दरकिनार कर बाहर आना पड़ता है। राहुल को Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए।

Updated : 24 Jan 2024 7:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top