Home > देश > मल्लिकार्जुन खरगे के जीवन पर लॉन्च हुई किताब, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने तारीफ में लिखे लेख

मल्लिकार्जुन खरगे के जीवन पर लॉन्च हुई किताब, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने तारीफ में लिखे लेख

सोनिया गांधी ने किताब का विमोचन किया

मल्लिकार्जुन खरगे के जीवन पर लॉन्च हुई किताब, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने तारीफ में लिखे लेख
X

नईदिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के जीवन पर आधारित किताब आज लांच हुई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने इसका विमोचन किया। खरगे ने राजनीति में पचास साल पूरे कर लिए है। वहीँ उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद के कार्यकाल का भी एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर उनकी आत्मकथा को पेश किया गया।

बता दें कि कर्नाटक से आने वाले मल्लिकार्जुन का विवादों से नाता ना के बराबर रहा है। देश के सभी राजनीतिक दलों में उनके मित्र और प्रशंसक है, यहीं कारण है उनकी किताब में मित्रों के साथ विरोधो नेताओं के भी लेख है।खरगे की कताब में सोनिया गांधी से लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एम वेंकैया नायडू, राहुल गांधी, शरद पवार सहित कई दिग्गजों ने लेख लिखे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया और सुमित्रा महाजन ने की तारीफ -

सबसे ज्यादा चर्चा कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लेख की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने लेख में मल्लिकार्जुन को महान नेता बताया है। इसके अलावा भाजपा नेत्री और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी तारीफ की है। पूर्व स्पीकर महाजन ने खरगे के बारे में लिखा की वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवा नेताओं को मौका देते थे। उन्होंने सांसदों पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी हायता के लिए भाजपा के एक युवा सांसद को चुना था।

कांग्रेस ने महान बताया -

इस किताब में कांग्रेस पार्टी ने खरगे को महान नेता बताया है। सोनिया गांधी ने उनकी तारीफ करते कमजोर लोगों को सशक्त बनाने वाला नेता बताया।


Updated : 29 Nov 2023 2:06 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top