गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार
X

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े आतंकी हमले की आशंका को पुलिस ने समय रहते टाल दिया। होशियारपुर और जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े चार आतंकियों को दबोच लिया गया। शुरुआती जांच में साफ है कि निशाना बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम थे, और तैयारी बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी थी।

BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सक्रिय मॉड्यूल का हिस्सा थे। इस नेटवर्क का संचालन अमेरिका में बैठे BKI हैंडलरों द्वारा किया जा रहा था, जबकि इसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन बताया जा रहा है.जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे आकाओं के निर्देश पर पंजाब में शांति भंग करने और दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान किसी बड़े हमले की योजना इसी कड़ी का हिस्सा थी।

2.5 किलो RDX वाला IED बरामद

पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से 2.5 किलोग्राम RDX से बना शक्तिशाली IED बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार यह विस्फोटक पूरी तरह सक्रिय हालत में था और इसका इस्तेमाल किसी बड़े लक्षित आतंकी हमले में किया जाना था.सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अगर यह IED समय रहते बरामद न होता, तो इसका नुकसान काफी व्यापक हो सकता था।

गिरफ्तार आरोपी

होशियारपुर के गढ़शंकर इलाके से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंधोला के रूप में हुई है, इनके पास से IED के अलावा दो पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

चारों आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाना, होशियारपुर में FIR दर्ज की गई है। अब पुलिस की टीमें इनके स्थानीय संपर्कों, फंडिंग चैनल और विदेश से जुड़े लिंक को खंगालने में जुटी हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं, क्योंकि नेटवर्क की जड़ें काफी गहरी होने की आशंका है।

Next Story