Home > देश > लोकसभा चुनाव का ऐलान, 96.8 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव का ऐलान, 96.8 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

85+ उम्र वाले घर से कर सकेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव का ऐलान, 96.8 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
X

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे और 4 जून को वोटों की गिनती होगी।


चुनाव आयुक्त ने बताया की देश भर में सात चरणों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें 21 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।

  • दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • तीसरे चरण में 7 मई 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • पांचवें चरण में 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • छठें चरण में 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • नतीजे 4 जून को आएंगे.

चुनाव आयुक्त ने कहा ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। देश के सभी हिस्से इसमें शामिल होते हैं। चुनाव का पर्व-देश का गर्व। 97 करोड़ वोटर है। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख व्हीकल। 400 से ज्यादा असेंबली इलेक्शन हम कर चुके हैं। 16-16 प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सवा साल के भीतर 11 इलेक्शन हुए हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। कोर्ट केस, कोर्ट की टिप्पणियां कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका बहुत मजबूत हुआ है। पिछले 2 साल में हमने इसे और मजबूत किया है। हम कहां पहुंचना चाहते हैं, ये भी आपको दिखाएंगे।अभी जो इलेक्ट्रल साइकिल है, उसमें क्या तैयारी की है, वो बताना चाहते हैं। 96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।

12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे। 85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं, उनके वोट हम घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।

Updated : 16 March 2024 12:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top