Home > देश > प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें वायरल होने के बाद गूगल पर ट्रेंड हुआ लक्षद्वीप

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें वायरल होने के बाद गूगल पर ट्रेंड हुआ लक्षद्वीप

एक दिन में 50 हजार से अधिक लोगों ने खोजा

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें वायरल होने के बाद गूगल पर ट्रेंड हुआ लक्षद्वीप
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया है। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने फुर्सत के क्षणों में सफेद रेत वाले समुद्र तट पर बैठे धूप सेंकते प्रधानमंत्री की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली। जिन्हें पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया।तब से लक्षद्वीप भारत के लोगों के दिमाग में है। प्रधानमंत्री मोदी की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने लक्षद्वीप के बारे में खोजना शुरू कर दिया, जिससे यह भारत में Google पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला शब्द बन गया।


Google के अनुसार, पीएम के दौरे की तस्वीर सामने आने के बाद 50,000 से अधिक लोगों ने गूगल पर लक्षद्वीप को खोजा है। लक्षद्वीप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत ने जिन वाक्यांशों को सबसे अधिक खोजा उनमें 'लक्षद्वीप द्वीप', 'अंडमान', 'लक्षद्वीप उड़ान', 'लक्षद्वीप हवाई अड्डा' और 'कोच्चि से लक्षद्वीप' शामिल थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इस सुंदर द्वीप समूह की सुंदरता का आनंद लिया। साथ ही तस्वीरें शेयर कर लोगों से अपनी छुट्टियों के दौरान यहां की यात्रा करने की सलाह दी।

Updated : 6 Jan 2024 4:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top