SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दिखाया आइना, जानिए क्या है ये संगठन और इसका महत्व

SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दिखाया आइना, जानिए क्या है ये संगठन और इसका महत्व
X
प्रतिष्ठा पाराशर

नईदिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन की 4 जुलाई को हुई समिट में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ ,चीन क राष्ट्रपति जिनपिंग , रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहित कई देशो के प्रमुख वर्चुअल मोड के माध्यम से शामिल हुए।इस वर्ष हुई समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मौका नहीं छोड़ा पाकिस्तान को ताने देने का, जिसमे मोदी ने कहा कि 'आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए प्रमुख खतरा' , आतंकवाद किसी भी रूप में हो हमे उसका मिलकर विरोध करना चाहिए।

अफगानिस्तान की धरती का गलत इस्तेमाल न हो

"SCO को अफगानिस्तान के लोगो के लिए सभी तरह से महत्वपूर्ण साबित होना चाहिए और अफगानिस्तान , भारत व अफगानिस्तान के दोस्ती भरे रिश्ते रहे है।" अपनी बात को पूरा करते हुए मोदी ने कहा कि ,"अफगानिस्तान को 2021 के घटना के बाद भी हम उन तक मानवीय सहायत भेजते रहे हैं।" अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें मध्य एशियाई देशो की हर रूप से मदद करनी चाहिए । SCO परिवार के एक नए सदस्य के रूप में ईरान के शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।

आखिर SCO है क्या ?

शंघाई सहयोग संगठन एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है। यह भौगोलिक दायरे और जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है, जो यूरेशिया के लगभग 60% क्षेत्र और दुनिया की 40% आबादी को कवर करता है।

SCO से जुड़े हुए है यह देश -

इंडिया , कज़ाकिस्तान ,चीन ,द किर्गीज़ रिपब्लिक , पकिस्तान , तेजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान। 2022 तक केवल 8 देश SCO के मेंबर थे। पर अब इस वर्चुअल समिट के बाद ईरान भी इसका न्य भागीदार बन गया है।


Tags

Next Story