जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का असर: कई ट्रेनें बदलेंगी रास्ता और कुछ आंशिक रूप से रद्द

जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का असर: कई ट्रेनें बदलेंगी रास्ता और कुछ आंशिक रूप से रद्द
X
यात्री अपनी यात्रा से पहले गाड़ियों के समय, मार्ग और ठहराव की ताज़ा जानकारी अवश्य जांच लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखें

अगर आप नवंबर या दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) का काम चल रहा है, और इसी कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट और स्टार्टिंग स्टेशन बदल दिए गए हैं। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द भी रहेंगी।

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

1. हैदराबाद–जयपुर (12720) 24 नवंबर 2025 केवल अजमेर तक चलेगी। जयपुर–अजमेर सेक्शन आंशिक निरस्त।

2. जयपुर–हैदराबाद (12719) 26 नवंबर 2025 जयपुर की जगह अजमेर से प्रस्थान। जयपुर–अजमेर के बीच सेवा निरस्त।

3. जयपुर–चेन्नई (12968) 23 नवंबर 2025 जयपुर की जगह दुर्गापुरा से प्रस्थान। जयपुर–दुर्गापुरा सेक्शन आंशिक निरस्त।

4. जयपुर–हैदराबाद स्पेशल (07019) तिथि: 23, 30 नवंबर और 7 दिसंबर 2025 जयपुर की जगह अजमेर से शुरू होगी। जयपुर–अजमेर के बीच निरस्त।

5. हैदराबाद–जयपुर (07020) तिथि: 21, 28 नवंबर और 5 दिसंबर 2025 अजमेर तक चलाई जाएगी।

6. जबलपुर–अजमेर (12181) अवधि: 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 (18 ट्रिप) केवल सवाई माधौपुर तक चलेगी। सवाई माधोपुर–अजमेर मार्ग बंद।

7. अजमेर–जबलपुर (12182) अवधि: 22 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 (18 ट्रिप) अजमेर की जगह सवाई माधोपुर से प्रस्थान। अजमेर–सवाई माधोपुर के बीच सेवा निरस्त।


मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

1. दुर्ग–अजमेर (18207) 8 दिसंबर 2025 बदला मार्ग: कोटा–चंदेरिया–अजमेर

2. दुर्ग–अजमेर (18213) तिथि: 23 नवंबर और 7 दिसंबर 2025 बदला मार्ग: कोटा–चंदेरिया–अजमेर

3. विशाखापट्टनम–भगत की कोठी (18573) 27 नवंबर 2025 बदला मार्ग: सोगरिया–गुडला–चंदेरिया–अजमेर–मारवाड़

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रेलवे ने अनुरोध किया है कि यात्री अपनी यात्रा से पहले गाड़ियों के समय, मार्ग और ठहराव की ताज़ा जानकारी अवश्य जांच लें। इसके लिए

भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट: enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Tags

Next Story