चंद्रयान के बाद गगनयान की ओर ISRO ने बढ़ाए कदम, प्रोपल्शन सिस्टम का तीसरा हॉट टेस्ट सफल

चंद्रयान के बाद गगनयान की ओर ISRO ने बढ़ाए कदम, प्रोपल्शन सिस्टम का तीसरा हॉट टेस्ट सफल
X
गगनयान इसरो के तीन अंतरिक्ष मिशन का एक ग्रुप है. इसमें दो अभियान मानव रहित हैं जबकि तीसरे में मानव को भी अंतरिक्ष में भेजा जाता है

नईदिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का तीसरा हॉट सफल परीक्षण किया। इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी कि गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम पर दो और हॉट परीक्षण 26 जुलाई को सफलतापूर्वक किए गए।

इसरो ने कहा कि मिशन के लिए आवश्यक और निरंतर मोड में परीक्षण आयोजित किए गए। डी-बूस्टिंग आवश्यकताओं और ऑफ-नॉमिनल मिशन परिदृश्यों को प्रदर्शित करने के लिए तीन और हॉट परीक्षण निर्धारित हैं।उल्लेखनीय है कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की लॉन्चिंग के लिए इसरो कई तरह के परीक्षण कर रहा है।

गगनयान इसरो के तीन अंतरिक्ष मिशन का एक ग्रुप है. इसमें दो अभियान मानव रहित हैं जबकि तीसरे में मानव को भी अंतरिक्ष में भेजा जाता है. बताया जा रहा है कि इस मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री भेजे जाएंगे, जिसमें से दो पुरुष और एक महिला होंगी. इसरो की योजना पृथ्‍वी की सबसे करीबी कक्षा (लोअर ऑर्बिट) में मानव यान भेजने की है. अगर गगनयान मिशन सफल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन जैसे चुनिन्‍दा देशों की फेहरिस्‍त में भारत भी शामिल हो जाएगा.

Tags

Next Story