भारतीय रेलवे की यात्रियों को सौगात: 122 नई ट्रेनें की शुरू, सैकड़ों ट्रेनों की बढ़ाई रफ्तार

नया साल 2026 भारतीय रेलवे के लिए बड़े बदलाव लेकर आया है. यात्रियों के लिए खुशखबरी ये है कि इस साल रेलवे ने 122 नई ट्रेनों का शुभारंभ किया है, जिससे देशभर की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है. इसके साथ ही 569 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है, जिससे यात्रा का समय भी कम होगा।
नई ट्रेनों का विस्तार
रेलवे ने इस साल 26 अमृत ट्रेनों की शुरुआत की है जो बेहतर सुविधाओं के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेंगी. इसके अलावा, 28 नई वंदे भारत ट्रेनें भी शुरू की जा रही हैं, जो सेमी-हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी. रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी विस्तार किया है, जिनमें 2 राजधानी एक्सप्रेस, 2 जन शताब्दी, 2 हमसफर और 2 नमो भारत रैपिड रेल ट्रेनें शामिल हैं।
जोनवार बदलाव और सुधार
पूर्व मध्य रेलवे: इस जोन में सबसे ज्यादा 20 नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं, साथ ही 20 ट्रेनों का विस्तार भी हुआ है.
उत्तर रेलवे: उत्तर रेलवे को भी 20 नई ट्रेनों की सौगात मिली है, जिससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
दक्षिण पश्चिम रेलवे: सबसे ज्यादा 117 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है, 8 ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा भी मिला है.
उत्तर पश्चिम रेलवे: इस जोन में 89 ट्रेनों की स्पीड में वृद्धि हुई है।
उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे: 10 नई ट्रेनों का शुभारंभ किया गया है, साथ ही 36 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है।
यात्रियों को ये फायदे
ट्रेन की बढ़ी हुई स्पीड से यात्रियों का समय बचेगा और सफर और भी आरामदायक होगा। नई ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जो यात्रियों की यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाएंगी। रेलवे का यह कदम भारत के रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी पहल है, जो देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में भी योगदान देगा।
