Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > देश

Heatwave in North India: Rajasthan Near 40°C, Rain

मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी: राजस्थान में पारा 40°C के करीब, MP में 37°C पार

मार्च की शुरुआत में ही उत्तर और मध्य भारत में गर्मी तेज हो गई है। राजस्थान में पारा 40°C के करीब, MP में 37°C पार, जबकि पहाड़ों पर जल्द बारिश-बर्फबारी के आसार।


मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी राजस्थान में पारा 40°c के करीब mp में 37°c पार

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत के साथ ही तेज गर्मी महसूस होने लगी है, वहीं पहाड़ी इलाकों में जल्द ही मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ दिनों बाद हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.मैदानी राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। खासकर राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ी है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में फिलहाल दिन गर्म और रातें ठंडी बनी हुई हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बढ़ी तपिश

राजस्थान में अरब सागर के ऊपर बने एंटी साइक्लोन का असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं और तापमान तेजी से बढ़ा है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया, जो 40°C के करीब पहुंच गया है। जयपुर, अजमेर, चूरू और उदयपुर जैसे शहरों में भी तापमान 35°C के आसपास रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास साफ होने लगा है, हालांकि रातें अभी कुछ हद तक ठंडी हैं.मध्य प्रदेश में भी मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। 4 मार्च को प्रदेश का अधिकतम तापमान 37°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब 3°C ज्यादा है.इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। वहीं रात का न्यूनतम तापमान करीब 19°C रहा।

छत्तीसगढ़ में मई जैसी गर्मी

छत्तीसगढ़ में भी मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों को मार्च में ही मई जैसी गर्मी महसूस होने लगी है.राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36.5°C दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में तापमान 37°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

हरियाणा के कई शहरों में 33°C से ऊपर पारा

हरियाणा में भी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के सात शहरों में दिन का तापमान 33°C से ज्यादा दर्ज किया गया.पलवल सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार में 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C और भिवानी में 34.2°C तापमान दर्ज हुआ। गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी पारा 33°C से ऊपर रहा।

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम बदलेगा

पहाड़ी राज्यों में अभी मौसम अपेक्षाकृत साफ है, लेकिन जल्द बदलाव की संभावना जताई जा रही है.देहरादून में दिन का तापमान 32°C तक पहुंच गया है। अल्मोड़ा में सुबह हल्की धुंध देखी गई और तापमान अपेक्षाकृत कम रहा.मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

Related to this topic: