Indian Navy: पाकिस्तान मिसाइल टेस्ट के बीच भारत को मिली बड़ी सफलता, स्वदेशी गाइडेड डिस्ट्रॉयर मिसाइल का सफल परीक्षण

Indian Navy
नई दिल्ली। पाकिस्तान मिसाइल टेस्ट के बीच भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय नौसेना की स्वदेशी गाइडेड डिस्ट्रॉयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना द्वारा यह जानकारी तब साझा की गई है जब पाकिस्तान कराची तट पर एक मिसाइल का परीक्षण करने जा रही है।
भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में सफलता प्राप्त की, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है।
भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत (INS Surat) ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में सफलता प्राप्त की है। यह नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई क्षमता को दर्शाती है, और रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
भारतीय नौसेना ने यह भी बताया कि, 'यह मील का पत्थर राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है।'
यह भी बता दें कि, "पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। संबंधित भारतीय एजेंसियां सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नज़र रख रही हैं।"
