Home > देश > चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, आयकर विभाग ने भेजा 1800 करोड़ का नोटिस

चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, आयकर विभाग ने भेजा 1800 करोड़ का नोटिस

कांग्रेस का आरोप आयकर के जिन नियमों की आड़ में कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है, उन्हीं नियमों को लेकर भाजपा को छूट दी जा रही है।

चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, आयकर विभाग ने भेजा 1800 करोड़ का नोटिस
X

नईदिल्ली। कांग्रेस को आयकर विभाग से बड़ा झटका लगा है। टैक्स में गड़बड़ी को लेकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1800 करोड़ का नोटिस भेजा है।यह नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं। चुनाव के बीच टैक्स नोटिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस कर आयकर के एक्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने कल हमें आयकर विभाग से 1823 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए नोटिस आए हैं। ये पांच सालों के टैक्स का नोटिस है। वह तीन और सालों का बना रहे हैं। इस नोटिस में सीताराम केसरी के समय की 35 करोड़ की डिमांड भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस मापदंडों के आधार पर कांग्रेस को जुर्माने के नोटिस दिए गए हैं, उन्हीं के आधार पर भाजपा से 4600 करोड़ रुपए की वसूली करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आयकर के जिन नियमों की आड़ में कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है, उन्हीं नियमों को लेकर भाजपा को छूट दी जा रही है। कांग्रेस का 14 लाख रुपए का वायलेशन बताकर 'कांग्रेस के 135 करोड़ रुपए ले लिए। लेकिन भाजपा को 42 करोड़ रुपए का चंदा देने वालों का न कोई नाम है, न कोई पता है, उसपर कोई एक्शन नहीं लिया।आयकर ने भाजपा के 42 करोड़ रुपए के वायलेशन पर तो आंख पर पट्टी बांध ली, लेकिन कांग्रेस के 14 लाख रुपए जो कि हमारे 23 नेताओं ने दिए हैं, जिनके नाम और पते भी हैं, उसके आधार पर हमारे 135 करोड़ रूपए छीनकर ले गए।

भाजपा पर 4600 करोड़ की पैनल्टी -

उन्होंने आगे कहा कि आयकर विभाग और चुनाव आयोग भाजपा की कमी पर आंख बंद कर बैठे हुए हैं, उन्हें सिर्फ कांग्रेस नजर आती है। भाजपा ने जिस तरह से आयकर विभाग के नियमों का उल्लंघन किया, उसकी समीक्षा से पता चलता है कि BJP पर सात साल में 4,600 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगती है। लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर आयकर विभाग' ने 5 साल का नोटिस भेजकर कांग्रेस से 1,823 करोड़ रुपए की मांग की है।

Updated : 13 April 2024 12:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top